फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: फर्जी शादी गिरोह का खुलासा, ठगी करने वाली तीन महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 05:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: गिरोह के सदस्य शादी के नाम पर अन्य प्रदेशों के अधेड़ उम्र वाले पुरुषों को निशाना बनाते थे। पहले पैसे की ठगी कर फर्जी शादी कराई जाती थी और फिर लड़की भी गहने लेकर फरार हो जाती थी। जिले में अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र से शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में डेहरी नगर थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को एक लाख 32 हजार 850 रुपये नकद, काफी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ हैं।
विज्ञापन


गिरोह के निशाने पर अविवाहित पुरुष
मामले में शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी अतुलेश झा ने बताया कि यह गिरोह राज्य से बाहर के अधिक उम्र वाले अविवाहित पुरुषों को निशाना बनाते थे। गिरोह के सभी सदस्य फर्जी शादी का नाटक कर पीड़ितों से नकदी और गहने ऐंठते थे और फिर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि 1 लाख 40 हजार रुपए लेकर कुछ लोग दूसरे प्रदेश के एक लड़के की शादी डेहरी की एक लड़की से कराने के नाम पर लेकर आए थे, लेकिन पुलिस को भनक लग गई और पुलिस ने एनिकट इलाके से इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अतुलेश झा के अनुसार पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही हैं और गैंग के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है।

पढ़ें: सीतामढ़ी में दिनदहाड़े फायरिंग: जमीन कारोबारी रामबाबू राय की गोली मारकर हत्या, भीसा चौक पर फैली दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गिरफ्तार, गहने व नगदी बरामद
एएसपी ने बताया कि जिले के अलग-अलग इलाकों से पुलिस को लगातार फर्जी शादी की शिकायतें मिल रही थी, जिसको देखते हुए अनुमंडल स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। छापेमारी के दौरान टीम ने इस गिरोह में शामिल जया कुमारी पटेल, रागिनी देवी उर्फ झुनी देवी, धर्मशिला देवी सहित पुरुष सदस्य अभिषेक पटेल एवं श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से काफी संख्या में सोने चांदी के आभूषण भी मिले हैं। जिसमें खास तौर से मंगलसूत्र और पायल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें