सड़क हादसे में जख्मी चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि हर दिन की तरह मंगलवार को ई-रिक्शा लेकर उसका भाई घर से निकला था। पीर वीघा के समीप ई रिक्शा स्टैंड के पास हादसे में वाल्मीकि की मौत हो गई। उन्हें पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी मिली, इसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनके भाई का शव पड़ा हुआ था। वहीं इस घटना में ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वाल्मीकि प्रसाद ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इस हादसे के बाद दो छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
इस मामलें में पीर बीघा ओपी प्रभारी ने बताया कि ई-रिक्शा बैक करने में अनियंत्रित हो गया है, जिससे वो गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।