फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: CRPF कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में मिली लाश, घटनास्थल से इंजेक्शन भी हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 04 Feb 2024 01:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: नालंदा में शनिवार को छुट्टी लेकर घर लौटे सीआरपीएफ जवान का शव अर्धनिर्मित मकान से रविवार को बरामद किया गया। मामला रहुई थाना क्षेत्र के रहुई बाजार का है। मृतक रहुई बाजार निवासी स्व. दिनेश प्रसाद के (30) वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार है। ब्रजेश सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर गया में तैनात थे।

विज्ञापन
CRPF कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के संबंध में ब्रजेश कुमार के परिजन ने बताया कि शनिवार को छुट्टी लेकर सीआरपीएफ जवान घर आए थे। कुछ देर घर में रुकने के उपरांत बाहर निकले, इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे। रविवार को अर्ध निर्मित मकान में खोजबीन के दौरान वे मृत पाए गए। परिजन का कहना है की चेहरे पर जख्म के निशान हैं। मौत कैसे हुई है उन्हें यह नहीं पता है। ठंड लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों की चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। मृतक का एक पुत्र एवं एक पुत्री है।  हालांकि जहां से शव को बरामद किया गया है, वहां से इंजेक्शन आदि नशे का सामान भी बरामद किया गया हैं। 

विज्ञापन


क्या बोलें डीएसपी
सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि रहुई थाना अध्यक्ष को प्रातः सूचना मिली कि एक शव अर्ध निर्मित मकान में पड़ा हुआ। सूचना के उपरांत पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच में सीआरपीएफ के जवान होने की बात का पता चला जिनका शव उन्हीं के अर्ध निर्मित मकान में पड़ा हुआ मिला।

परिजनों के द्वारा अभी तक किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। शव के पास से कुछ इंजेक्शन बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें