पटना में वाटर मेट्रो सेवा का शुभारंभ करते सीएम सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
50 यात्रियों की क्षमता, आधुनिक सुविधाओं से लैस है जलयान
कैटामरान वेसल में एक साथ 50 यात्री सफर कर सकेंगे। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलन, शौचालय, व्हीलचेयर और उद्घोषणा प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह जलयान हाइब्रिड इंजन से लैस है और मुख्य रूप से विद्युत ऊर्जा से संचालित होगा। इसके संचालन से जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण नहीं होने का दावा किया गया है।
पहली बार हुआ ऐसा: पटना नगर निगम के 200 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में लिस्टिंग, सीएम सम्राट ने क्या कहा?
दीघा और गांधी घाट पर चार्जिंग की व्यवस्था
जलयान में लगी बैटरी को चार्ज करने के लिए दीघा के मीनार घाट और गांधी घाट पर फास्ट चार्जर और शोर चार्जर की व्यवस्था की गई है। इससे इसके संचालन और बैटरी चार्जिंग में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वाटर मेट्रो की शुरुआत गंगा नदी में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पटना आने वाले पर्यटकों को जलयात्रा का नया अनुभव मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी आवागमन का सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा। सरकार का उद्देश्य गंगा नदी के माध्यम से पर्यटन और जल परिवहन की संभावनाओं को विकसित करना है।