फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल के बाद देश कांग्रेस के विरोध में : नीतीश कुमार

Thu, 04 Mar 2021 03:35 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के आपातकाल पर दिए गए बयान पर कहा कि यह पहले से ही सबको मालूम है कि देश में इमरजेंसी लगाना गलत था। आपातकाल के शिकार हम सब लोग हुए थे।

विज्ञापन


हम लोग उस समय युवा अवस्था में थे। उस समय लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में पूरे देश में आंदोलन चला था और बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इस दौरान आपातकाल के नाम पर लोगों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया था।

आपातकाल के बाद हुए चुनाव में देश की जनता ने कांग्रेस को पराजित कर अपना संदेश दे दिया था कि देश कांग्रेस के विरोध में है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रभावित होकर देश की सभी विपक्षी पार्टियों ने एक साथ आकर जनता पार्टी का गठन किया था। इसके बाद केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी थी। राहुल गांधी ने आज जो कुछ भी कहा है, यह उनका निजी विचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें