फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Ul Fitr: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे फुलवारीशरीफ खानकाह, कहा- खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें

Sat, 21 Mar 2026 12:05 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Bihar News: आज देश के साथ-साथ पूरे बिहार में भी ईद मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान समेत कई जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। सीएम नीतीश कुमार 20 साल में पहली बार यहां नहीं पहुंचे लेकिन वह फुलवारशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया पहुंचे और सबको ईद की मुबारकबाद दी। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
खानकाह में बच्चों और नमाजियों से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद के मौके पर शनिवार को फुलवारी शरीफ स्थित प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया पहुंचे। वहां उन्होंने खानकाह के सज्जादा नशीं हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री के खानकाह पहुंचने पर प्रबंधक मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी मुजीबी और नगर सभापति मो. आफताब आलम ने उन्हें टोपी और गमछा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सज्जादा नशीं के हुजरे में पहुंचे और उनसे लगभग 10 मिनट तक मुलाकात की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री लगभग 10 मिनट तक खानकाह परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खानकाह एवं आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मीडिया कर्मियों को मुख्यमंत्री के नजदीक जाने की अनुमति नहीं थी और वे दूर से ही फोटो व वीडियो बनाते नजर आए।
Eid Ul Fitr: बारिश के बीच अदा की गई ईद की नमाज; 20 साल में पहली बार नीतीश नहीं आए गांधी मैदान, निशांत पहुंचे
विज्ञापन


सीएम नीतीश ने क्या कहा ईद को लेकर?
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहाकि ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे खानकाह। - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने सीएम के समर्थन में लगाए नारे
खानकाह के पास मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए। लोग सीएम नीतीश कुमार बिहार छोड़कर राज्यसभा नहीं जाने की अपील कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और आगे बढ़ गए। खानकाह प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के फुलवारी शरीफ पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उन्हें देखने के लिए एकत्र हो गए। वहीं मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री मौजूद थे, जबकि पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम रजक भी कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी त्यागराजन, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, एसडीएम गौरव कुमार, बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ सुशील कुमार तथा थाना अध्यक्ष सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें