फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: पिकअप और टोटो की भीषण टक्कर में महिला की मौत, छह लोग घायल; रिपोर्ट लिखवाकर थाने से लौट रहा था परिवार

Tue, 11 Mar 2025 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Buxar News: पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार जारी है और पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं, इस हादसे के बाद से परिजन और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
शोक में डूबे मृतका और घायलों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सिमरी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मोड़ के पास एक पिकअप वैन और टोटो की सीधी टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब पूरा परिवार एक थाने से मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराकर लौट रहा था।

विज्ञापन

 
सड़क पर बिखर गया पूरा परिवार
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान काजीपुर निवासी किशुन बिंद की 55 वर्षीय पत्नी दशुनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दशुनी देवी अपने परिजनों के साथ जनया भोजपुर डुमरी पथ के नीलामी मोड़ पर मोबाइल छिनैती की शिकायत दर्ज कराने गई थीं। शिकायत दर्ज कराने के बाद पूरा परिवार टोटो में सवार होकर वापस काजीपुर लौट रहा था।
 
जैसे ही टोटो आशा पड़री से आगे सुंदरपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी नियाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो में सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:भीषण हादसे में मां-बेटे और बहू की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी थी टक्कर
 
महिला की मौके पर ही मौत
हादसे में दशुनी देवी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य छह परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चंद्रावती देवी, विकास कुमार, रोहित चौधरी, विशाल कुमार, टुनटुन चौधरी और सत्येंद्र चौधरी के रूप में की गई है। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
 
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद से स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की समस्या को लेकर आक्रोश भी जताया जा रहा है।
विज्ञापन


इधर, दशुनी देवी की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं, जब परिजन बार-बार बेहोश होते नजर आए। फिलहाल पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है, जो मौके से फरार हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें