फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दानापुर में गंगा नदी में टकराईं यात्रियों से भरी दो नाव, 40 बचाए गए, 10 लापता

Mon, 05 Sep 2022 04:37 PM IST
Jeet Kumar एएऩआई, पटना

सार

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक बड़ी दुर्घटना हुई। यहां रविवार को दानापुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के पास लोगों को लेकर जा रही एक नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव पर करीब 50-54 लोग सवार थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक बड़ी दुर्घटना घटी। यहां रविवार को दानापुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के पास दो नाव आपस में टकरा गईं। नावों पर करीब 50-55 लोग सवार थे।  इनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। बताया गया है कि 10 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। फिलहाल उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


दानापुर के एसडीएम मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी और लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। नाव पर सवार लोग दाउदपुर के रहने वाले है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गंगा नदी के पार दियारा से तीन नावें में लोग चारा काट कर लौट रहे थे. इसी बीच नदी की तेज धार की वजहें से दो नावें टकरा गईं। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार ज्यादातर लोग दानापुर शाहपुर इलाके के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में शाहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें