फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: भाजपा एमएलसी हरिनारायण चौधरी का कोविड-19 से निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

Sat, 01 May 2021 03:54 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि हरिनारायण चौधरी जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां भाजपा नेता व बिहार विधान परिषद के सदस्य हरिनारायण चौधरी का बीती रात एक अस्पताल में कोरोना से पीड़ित होने के चलते निधन हो गया। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।  

विज्ञापन


विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने जताया दुख
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें करीब एक सप्ताह पूर्व पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि समस्तीपुर जिला स्थानीय क्षेत्र प्राधिकार से निर्वाचित 77 वर्षीय चौधरी के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे जा रहा था
हरिनारायण चौधरी समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। वे साल 2015 में विधान परिषद पहुंचे थे। पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनकी कोरोना की जांच कराई गई थी, जिसमें वे इस बीमारी से संक्रमित निकले। उन्हें काफी मशक्कत के बाद पटना के आईजीआईएमएस के आईसीयू में एडमिट कराया गया था, जहां उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे जा रहा था। बीती रात उन्होंने आईजीआईएमएस में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि हरिनारायण चौधरी जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिनारायण चौधरी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी और उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर और सम्मान प्राप्त किया।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना
कुमार ने कहा कि चौधरी का निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें