फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुख्य सचिव अरुण कुमार का निधन, कोरोना के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

Fri, 30 Apr 2021 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्य सचिव अरुण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर सिंह की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
कोरोना से बिहार के मुख्य सचिव की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी है। मुख्य सचिव अरुण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर सिंह की मृत्यु हो गई थी। देश में कोरोना से मरने वालों की तादाद हर रोज बढ़ती जा रही है। राज्यों में कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 13089 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 




1985 बैच के IAS अफसर अरुण कुमार सिंह पिछले महीने बिहार के  मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार की जगह पर अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार को प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें