फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: तेज हवा ने बढ़ाई कनकनी, बेतिया-बांका समेत कई जिलों में घना कोहरा; मौसम विभाग ने कहा-सावधान रहे

Tue, 16 Dec 2025 10:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: बढ़ते ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया कि हर हाल में गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। हृदय रोगी काफी सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
कोहरा से वाहन चालक परेशान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ठंड लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे से बिहार के कुछ जिलों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से रिकॉर्ड किया गया। इधर, घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बांका, पश्चिम चंपारण बक्सर और गया समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। बांका में तो कोहरा के कारण दो बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की जान चली गई। मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा है कि घना कोहरा होने के कारण वाहन पूरी तरह सावधानी से चलाएं। 

विज्ञापन


रात में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। सुबह के समय अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है। तापमान प्रवृत्ति के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, जबकि अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकते हैं। यानी रात के समय ठंड बढ़ेगी। 
Bihar: सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, पिता समेत चार की मौत, दो बच्चों की बची जान; आर्थिक तंगी या कुछ और है वजह?
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। इस अवधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में (14.12.2025) दर्ज किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 24.6  डिग्री सेल्सियस से 29.8  डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में (15.12.2025) दर्ज किया गया तथा राज्य का न्यूनतम तापमान 9.9  डिग्री सेल्सियस से 16.4  डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। न्यूनतम तापमान में भी अधिकांश स्थानों पर कोई खास बदलाव नहीं दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे कम दृश्यता 300 मीटर गया जी में दर्ज की गई, जबकि राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें