फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadly Weather: रोहतास में लू लगने से से अब तक 20 लोगों की गई जान, सिविल सर्जन ने बताए हीट वेव से बचाव के उपाय

Tue, 18 Jun 2024 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar Weather: डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि रोहतास जिले में अब तक हीट वेव से 15 से 20 लोगों की मौत हुई है। रोहतास में हीट वेव से सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह से तत्पर है।
विज्ञापन
अस्पताल में लगातार पहुंच रहे हीट वेव से परेशान मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले में लू लगने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि रोहतास जिला सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने की है। वहीं, उन्होंने हीट वेव से बचने को लेकर लोगों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हीट वेव से बचने के लिए घर से अनावश्यक बाहर न निकलें। जरूरी काम हो तो ही घर से निकलें। घर से निकलते वक्त पानी पीकर ही निकलें और हर आधे घंटे पर पानी पीते रहें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से सड़क पर पैदल धूप में न चलें। संभव हो तो बहुत आवश्यक पड़ने पर छाया में चलने का प्रयास करें।

विज्ञापन


डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि रोहतास जिले में अब तक हीट वेव से 15 से 20 लोगों की मौत हुई है। रोहतास में हीट वेव से सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह से तत्पर है। हीट वेव में मरीजों के शरीर का टेंपरेचर काफी बढ़ जाता है। कभी-कभी तो मरीज के शरीर का टेंपरेचर 105 से भी अधिक हो जाता है, जो मरीज के स्वास्थ्य के लिए खतरे का विषय बन जाता है। वैसे मरीजों के लिए तत्काल उसके शरीर का टेंपरेचर कम करने का प्रयास किया जाता है। शरीर का टेंपरेचर कम होने के बाद मरीज की तबीयत में काफी तेजी से सुधार होने लगता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें