फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: जल संसाधन विभाग की परीक्षा हुई रद्द, परीक्षार्थियों ने लगाया पेपर लीक का आरोप; नेशनल हाईवे किया जाम

Sun, 28 Jul 2024 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna: बिहार में जल संसाधन विभाग के द्वारा ऑनलाइन एग्जाम लिया जा रहा था, जिसका एक सेंटर पटना सिटी में भी पड़ा। जहां ऑनलाइन एग्जाम की शुरुआत भी हुई, लेकिन परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद ही एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया। आखिर ऐसा क्यों हुआ…पढ़े पूरी खबर
 
विज्ञापन
एक और परीक्षा रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा मामला बायपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास का है, जहां सनराइज इनोवेशन सेंटर में जल संसाधन विभाग के द्वारा ऑनलाइन एग्जाम लिया जा रहा था। परीक्षा 10 बजे शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने के ठीक 10 मिनट के बाद ही सेंटर के पदाधिकारियों ने एग्जाम कैंसिल की सूचना छात्रों को दी। सेंटर से छात्र के निकलते ही सेंटर के सारे पदाधिकारी सेंटर में ताला बंद कर फरार हो गए। उसके बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। गुस्साए छात्रों ने नेशनल हाईवे की दोनों लेंन को पूरी तरह से जाम कर दिया। हलाकि मौके पर बायपास थाना की पुलिस पहुंच कर छात्रों को समझा बुझाकर  जाम को छुड़वा दिया।

विज्ञापन

छात्रों ने लगाया पेपर लीक होने आरोप
परीक्षा रदद होने के सूचना पर परीक्षार्थी रंजीत कुमार और एक अन्य छात्र ने कहा कि आधे लोगों को एग्जाम लिया जा रहा था और आधे का नहीं। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद ही परीक्षा कैंसिल होने की सूचना दी गयी। परीक्षार्थियों ने बताया कि शायद पेपर लीक हो गया हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें