फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, निशांत कुमार का विशेष स्वागत

Mon, 20 Jul 2026 11:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Monsoon Session News: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज पहला दिन था। महागठबंधन के विरोध के बीच पहले दिन जरूरी काम निबटाते हुए शोक प्रस्ताव के साथ कल तक के लिए विधानसभा स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष की ओर से विभिन्न मुद्दों पर विरोध। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र का आगाज हो चुका है। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में नवनिर्वाचित सदस्यों का मनोनयन, विभिन्न समितियों का गठन, शोक प्रस्ताव और वित्तीय कार्य सहित कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाए गए। वित्त मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। इस दौरान विपक्ष भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में दिखा और तख्ती लगाकर नारेबाजी भी की। सत्र शुरू होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वैसे, विधान परिषद् में मंत्री निशांत कुमार का विशेष तौर पर स्वागत हुआ, क्योंकि आज उनका जन्मदिन भी है।

विज्ञापन


निशांत ने क्या कहा?
स्वागत और बधाइयों के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में उनका यह पहला दिन होगा। इसलिए वह विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार एक बेहद अनुभवी नेता हैं और उनके पिता के भी काफी करीबी रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान और सीखने का विषय है।
Bihar Weather: पटना समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात से नौ की मौत; मौसम विभाग में कहा-सावधान रहें
विज्ञापन


विपक्षी विधायक किन मुद्दों पर गरम
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले महागठबंधन के विधायकों ने नीट पेपर लीक और बढ़ते अपराध को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं विपक्ष के विधायकों ने सदन में भी हंगामा किया। वहीं एनडीए के विधायकों ने तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर सवाल उठाया और पूछा कि कब तक आएंगे तेजस्वी यादव यह जवाब आप लोग क्यों नहीं देते हैं? आखिर नेता प्रतिपक्ष बिहार से कब तक गायब रहेंगे? हालांकि स्पीकर के समझाने के बाद दोनों पक्ष के विधायक शांत हुए।

विधानसभा कल तक के लिए स्थगित
विधानसभा की जारी कार्यसूची के अनुसार सदन की शुरुआत अध्यक्ष के प्रारंभिक संबोधन से हुई। इसके बाद बिहार विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के तहत अस्थायी सदस्यों का मनोनयन किया गया। कार्य-मंत्रणा समिति के गठन का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया। औपचारिक कार्य के दौरान माननीय राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रतियां सदन के पटल पर रखी गई। 
विज्ञापन


बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के बीच पारित अनुपूरक मांगों से संबंधित संदेशों का विवरण और विधानसभा की विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन भी सदन में प्रस्तुत करने की औपचारिकता की गई। पहले दिन के वित्तीय कार्यों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण का उपस्थापन सबसे महत्वपूर्ण था, जिसकी औपचारिकता के बाद शोक प्रस्तावों के साथ मंगलवार तक के लिए विधानसभा स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें