फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बाबा चौहरमल मंदिर निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, प्रतिमा कुएं में फेंकने का आरोप; मारपीट में पांच घायल

Mon, 20 Jul 2026 09:53 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के पंडारक में बाबा चौहरमल मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। प्रतिमा को कुएं में फेंकने के आरोप के बाद हुए विवाद में चाकूबाजी और लाठी-डंडे से पांच लोग घायल हुए हैं। एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
दो पक्षों के बीच का विवाद हिंसक झड़प में बदला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र में बाबा चौहरमल मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि मंदिर की दीवार तोड़ने और प्रतिमा को कुएं में फेंकने के विरोध में पहुंचे ग्रामीणों पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिर में चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


प्रतिमा कुएं में फेंकने का आरोप
घटना पंडारक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के समीप की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने महावीर मंदिर के पास निर्माणाधीन बाबा चौहरमल मंदिर की ईंट की दीवार तोड़ दी और वहां स्थापित प्रतिमा को उखाड़कर पास के कुएं में फेंक दिया। जब ग्रामीण प्रतिमा को कुएं से निकालने और इसका विरोध करने पहुंचे, तब दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर उन्हें घेर लिया। आरोप है कि लाठी-डंडों, बांस और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस दौरान जितेंद्र कुमार के सिर पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर
मारपीट की इस घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पंडारक पीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जितेंद्र कुमार को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है।
विज्ञापन


पीएचसी में हंगामा, पुलिस के सामने हुआ बवाल
घटना के बाद पीएचसी परिसर में करीब एक घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। डायल-112 पुलिस टीम की मौजूदगी में आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और दूसरे पक्ष के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें-  बड़ी पहाड़ी ग्रिड से रोशन होगा तेतरावां पीएसएस, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत

पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
घायल जितेंद्र कुमार का आरोप है कि गांव का एक पक्ष लंबे समय से बाबा चौहरमल मंदिर के निर्माण का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि दीवार तोड़ने और प्रतिमा को कुएं में फेंकने का विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष से नहीं हो सका संपर्क
मामले में पंडारक थाना अध्यक्ष से पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें