फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने बनाया चचरी पुल, इसी रास्ते गंगा घाट जाएंगे छठव्रती; खुद संभाली व्यवस्था

Sun, 15 Nov 2026 03:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बाढ़ के अथमलगोला प्रखंड में रामनगर करारी कच्छार पंचायत के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर चचरी पुल बनाया है। गांव से गंगा घाट जाने वाले रास्ते पर पानी और कीचड़ के कारण परेशानी थी। ग्रामीणों ने प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाया।

 

विज्ञापन
चचरी पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत रामनगर करारी कच्छार पंचायत के वार्ड नंबर आठ के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा जुटाकर चचरी पुल का निर्माण किया है। छठ महापर्व को देखते हुए ग्रामीणों ने यह पहल की है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को गंगा घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो।

गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गंगा घाट जाने के रास्ते में गांव के पास लगभग 50 मीटर तक दो फीट पानी और कीचड़ जमा था। इसके कारण छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने एकजुट होकर चंदा इकट्ठा किया और चचरी पुल बना दिया। रास्ते को सुगम बनाने के लिए पुल के दोनों ओर बोरियों में मिट्टी भरकर भी बिछाई गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु, पटना में क्या हो रहा?

ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। इसके बावजूद छठ महापर्व को देखते हुए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मेहनत और आर्थिक सहयोग से पुल का निर्माण पूरा किया। पुल बनने के बाद ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

ग्रामीण मुन्ना कुमार ने बताया कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो, इसलिए चचरी पुल बनाया गया है। इसके निर्माण में किसी ने दो हजार तो किसी ने पांच हजार रुपये तक का सहयोग दिया है। अभी निर्माण की कुल लागत का आकलन नहीं किया गया है।

वहीं, ग्रामीण मंटू ने बताया कि प्रशासन की ओर से इस काम में कोई सहयोग नहीं मिला। ग्रामीणों ने अपनी क्षमता के अनुसार एक हजार, दो हजार और तीन हजार रुपये तक चंदा देकर पुल का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि इस घाट और रास्ते का निरीक्षण करने भी कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें