फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: बिहार में शिव सर्किट विकसित करेगी नीतीश सरकार, सदन में मंत्री दिलीप जायसवाल ने की घोषणा

Wed, 25 Feb 2026 04:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बिहार सरकार ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘शिव सर्किट’ विकसित किया जाएगा। विधानसभा में भाजपा विधायक ने इस मुद्दे को उठाया था। इसका जवाब देते हुए सरकार की ओर से दिलीप जायसवाल ने यह जवाब दिए। 
विज्ञापन
बिहार विधान सभा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘शिव सर्किट’ विकसित करने की घोषणा की है। यह जानकारी बुधवार को विधानसभा में सड़क निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान दी। दरअसल विधानसभा में बजट सत्र के 17वें भाजपा विधायकों ने भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों वाले शहरों तक बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी की मांग उठाई थी। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार विधायकों की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य में ‘शिव सर्किट’ विकसित करेगी। इसके तहत प्रमुख शिव मंदिरों वाले शहरों को बेहतर सड़कों और आधारभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


विभाग एक विस्तृत रूट प्लान तैयार करेगा
उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं सदन के माध्यम से सभी विधायकों से अपील करता हूं कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित प्रमुख शिव मंदिरों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। सूची प्राप्त होने के बाद विभाग एक विस्तृत रूट प्लान तैयार करेगा, जिसके तहत इन शहरों को आपस में जोड़ा जाएगा।

‘बुद्धा सर्किट’ और ‘रामायण सर्किट’ की तर्ज 
मंत्री ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल ‘बुद्धा सर्किट’ और ‘रामायण सर्किट’ की तर्ज पर विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य शिव मंदिरों से जुड़ी ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर का संरक्षण और संवर्धन करना है।
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: तेजस्वी यादव ने बताया कैसी स्थिति में हैं CM नीतीश कुमार? कहा- बिहार में राज कर रहे अपराधी

भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने उठाया मुद्दा
बता दें कि यह मुद्दा विधानसभा में भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने उठाया था। उन्होंने सदन में कहा कि प्रस्तावित सर्किट में उन जिलों को शामिल किया जाना चाहिए जहां प्रमुख शिव मंदिर स्थित हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर राज्य के प्रमुख शिव मंदिरों तक पहुंचने में बेहतर कनेक्टिविटी हो। 
विज्ञापन


बिहार के प्रसिद्ध शिव मंदिर का नाम..

  • सोनपुर में हरिहर नाथ मंदिर
  • हाजीपुर में पतालेश्वर मंदिर
  • मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर
  • पूर्वी चंपारण में अरेराज सोमेश्वरनाथ मंदिर
  • पूर्वी चंपाारण में 108 शिवलिंग मंदिर
  • बक्सर में ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर
  • मधुबनी में उगना महादेव मंदिर
  • दरभंगा में कुश्वेश्वरस्थान शिव मंदिर
  • सुल्तानगंज में अजगैबीनाथ मंदिर
  • भागलपुर में बूढ़ानाथ मंदिर
  • लखीसराय में अशोकधाम मंदिर
  • मधेपुरा में सिघेश्वरस्थान शिव मंदिर
  • बेगूसराय में हरिगिरि धाम

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें