फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: घोड़े पर सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, टाल इलाके में दहशत व खौफ; घटनास्थल से चार खोखे बरामद

Wed, 25 Feb 2026 04:36 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़

सार

बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र में घोड़े पर सवार बदमाशों ने टाल इलाके में चार राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना को हालिया शराब जब्ती और मुखबिरी के शक से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी छोटू पासवान ने दी घटना के बारे में जानकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ के अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकसोहरा स्टैंड से कुछ दूरी पर स्थित टाल क्षेत्र में घोड़े पर सवार होकर आए बेखौफ बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से चार राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में पुलिस द्वारा की गई अवैध शराब जब्ती की कार्रवाई और मुखबिरी के शक को लेकर यह घटना अंजाम दी गई। स्थानीय निवासी छोटू पासवान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब की खेप के साथ एक बाइक जब्त की थी। शराब तस्करों और मदनचक के कुछ बदमाशों को संदेह है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को गुप्त सूचना दी थी, जिसके कारण उनकी शराब पकड़ी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: नितिन नवीन ने नेहरू पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- तिब्बत में भारत के अधिकार चीन को सौंप दिए

पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए
इसी रंजिश और वर्चस्व कायम करने की मंशा से मदनचक के बदमाश घोड़े पर सवार होकर सकसोहरा टाल क्षेत्र में पहुंचे और गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही सकसोहरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। सकसोहरा थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टाल क्षेत्र में चार राउंड फायरिंग की गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन छापेमारी शुरू कर दी है।

खोखे किए गए बरामद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें