फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सहरसा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को स्वीकृति, खर्च होंगे दस करोड़

Fri, 21 Mar 2025 01:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Storm Water Drainage Scheme: जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सहरसा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को स्वीकृति दी गई है। समस्या के निपटने के लिए 10 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक करते हुए मंत्री सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर निगम सहरसा क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए करीब 138 करोड़ (137.90 करोड़) रुपये की लागत से बनने वाले सहरसा स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज योजना को स्वीकृति प्रदान की है। विभाग ने तत्काल दस करोड़ रुपये सहायक अनुदान के रूप में वित्त वर्ष 2024-25 में व्यय की स्वीकृति भी दे दी है।

विज्ञापन


नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि सहरसा शहर के पुराने नाले जर्जर हो चुके हैं। इन नालों को दुरुस्त करने और लोगों को जलजमाव की समस्या से मुक्त करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस समस्या को दूर करने के लिए तत्काल दस करोड़ रुपये सहायक अनुदान के रूप में व्यय करने की स्वीकृति दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था घर
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान सहरसा नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज योजना की घोषणा की गई थी। योजना का कार्यान्वयन ई-टेंडरिंग के माध्यम से निविदा आमंत्रित कर बुडको द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होली में घर लौटे युवक का धमौन चौर में पेड़ से लटकता मिला शव, पटोरी थाना क्षेत्र की घटना

मंत्री ने कहा कि पानी से जलमग्न होने वाले लगभग सभी मोहल्ले को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। सात निश्चय योजना पार्ट-2 के अन्तर्गत शहरों में जमे बारिश के गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने विस्तृत योजना तैयार की है और इसे अमलीजामा पहनाने के लिए राशि स्वीकृत की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें