फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: BJP का तेजस्वी के ट्वीट पर पलटवार, कहा- उनके मां-बाप के समय लूट, नरसंहार और अपहरण उद्योग चलता था

Sat, 24 Aug 2024 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar Rising Crime: भाजपा नेता संतोष ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपने माता-पिता के कार्यकाल की क्राइम रिपोर्ट को बिहार की जनता के समक्ष रखें। लालू-राबड़ी के शासनकाल में बढ़े हुए अपराध के कारण उस समय बिहार के बड़े-बड़े उद्योगपति और व्यवसायी बिहार से पलायन कर चुके थे। 
विज्ञापन
भाजपा नेता संतोष सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव और उनके माता-पिता पर खूब निशाना साधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के डेहरी के एक निजी मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाता रहता है। इसी के तहत इन दिनों भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी और अधिक सदस्यों वाली पार्टी बन गई है।

विज्ञापन

 

तेजस्वी यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इसके साथ ही मंत्री संतोष कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपने माता-पिता के कार्यकाल की क्राइम रिपोर्ट को बिहार की जनता के समक्ष रखें।
 
विज्ञापन

लालू यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके (तेजस्वी) माता-पिता के कार्यकाल में बिहार में हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती, नरसंहार और अपहरण उद्योग चलते थे। उसके कारण उस समय बिहार के बड़े-बड़े उद्योगपति और व्यवसायी बिहार से पलायन कर चुके थे। आज भी लालू-राबड़ी के शासनकाल को याद कर बिहार की जनता सहम सी जाती है। लेकिन आज बिहार में डबल इंजन की एनडीए सरकार है। और एनडीए सरकार में जो भी अपराध करता है वह या तो सीधे ऊपर, नहीं तो जेल की सलाखों के भीतर नजर आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें