फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शिक्षा विभाग ने खुद आईएएस केके पाठक का फैसला पलटा; डीएम को अधिकार, शिक्षकों को दी छूट

Sat, 24 Aug 2024 05:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

KK Pathak : बिहार के सबसे विवादित आईएएस अधिकारी केके पाठक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहते शिक्षकों को एक मिनट की देरी पर वेतन काटने जैसे प्रावधान लाए थे और जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित करने के डीएम के अधिकार को गैरकानूनी घोषित किया था।
विज्ञापन
विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी और शिक्षा विभाग का पत्र - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से केके पाठक की विदाई के पहले ही उनके आदेशों की जैसी-तैसी शुरू हो गई थी। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगे आकर राज्य के सबसे विवादित आईएएस अधिकारी के आदेश को पलटते हुए मुख्य सचिव के जरिए आदेश जारी कराना पड़ा था। अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षकों की दुश्वारियों और एक शिक्षक की डूबकर मौत के बाद शिक्षा विभाग के सचिव ने दो ऐसे पत्र जारी किए हैं, जिससे केके पाठक के एक आदेश और एक जिद की धज्जियां उड़ गई हैं। आदेश बाढ़ प्रभावित इलाकों में शिक्षकों को एक घंटे देर से पहुंचने को देरी में नहीं नोटिस करने को लेकर है। इसके साथ ही डीएम के अधिकार पर सवाल उठाने वाली बात खत्म करते हुए शिक्षा विभाग के सचिव ने स्कूलों में अवकाश घोषित करने के लिए उन्हें फैसला लेने का प्राधिकारी बनाया है। सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में छात्र, शिक्षक और स्कूलों के शिक्षकेतर कर्मियों के लिए ससमय नाव परिचालन और नावों पर लाइफ जैकेट पहनाए जाने को लेकर आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक अविनाश जिनकी डूबने से हो गई थी मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
 नाव से स्कूल जा रहे शिक्षक की गंगा नदी में गिरने से हुई थी मौत 
शुक्रवार को पटना से दियारा स्थित विद्यालय में पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। शिक्षक के गंगा नदी में गिरते ही नाव में सवार अन्य शिक्षकों मेंअफरातफरी मच गई। नाव में सवार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने गंगा नदी में गिरे शिक्षक को निकालने के लिए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनके शोरगुल करने पर नाविकने भी उनको बचाने की कोशिश की लेकिन गंगा के तेज बहाव में वह बह गये। शिक्षक शिक्षक अविनाश कुमार दानापुर के दियारा के काशीचक स्थित उत्क्रमित विद्यालय में पदस्थापित थे।

शिक्षकों ने जमकर किया प्रदर्शन 
शिक्षक अविनाश कुमार की मौत के बाद नाराज शिक्षकों ने गांधी मैदान मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। शिक्षकों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी मौत के बाद हमारे परिवार को कौन पालेगा यह सरकार बताये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें