फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा कोरोना: बिहार में बुधवार को मिले 4063 नए संक्रमित मरीज, 11 लोगों की मौत

Thu, 20 Jan 2022 03:01 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना

सार

बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,99,266 हो गई है। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले पटना में दर्ज किए गए यहां 999 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, रोज हजारों की संख्या में मरीज मिल रहे हैं। बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस के 4,063 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि मामले मंगलवार की तुलना में 488 कम हैं। वहीं अब बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,99,266 हो गई है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण 11 और लोगों की भी मौत हो गई, मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 12,156 हो गई। राज्य में बुधवार को 30,481 सक्रिय मामले हैं। अब तक कुल 7,56,629 मरीज कोरोना वायरस से उबर चुके हैं।

वहीं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले पटना में दर्ज किए गए यहां 999 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। बुलेटिन में कहा गया है कि पटना में सक्रिय मामलों की संख्या अब 9,619 हो गई है। राज्य में ठीक होने की दर मंगलवार के 94.21 प्रतिशत से सुधर कर 94.67 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


राज्य में अगर मौतों की बात करें तो नौ जिलों में कोरोना से मौतों का पता चला है। इसमें सीवान, सारण, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना और पूर्णिया शामिल हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन संस्करण के 67 मामले दर्ज किए हैं। 

बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 40 मामले सामने आए थे और इनमें छह डॉक्टर सहित पटना के 22 नए मरीज थे। इसके बाद पांच मुजफ्फरपुर और तीन गया के संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें