फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: नीतीश ही होंगे बिहार चुनाव में NDA का चेहरा! JDU ने किया साफ, जानें क्या हैं मायने

Tue, 15 Apr 2025 05:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics News: जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सैनी के बयान को ज्यादा तवज्जो न देते हुए कहा, बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर एनडीए में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू ने मंगलवार को साफ कर दिया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। यह बयान उस समय आया, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक दिन पहले कह दिया था कि बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी चुनाव में जीत दिलाएंगे।

विज्ञापन

 



विपक्ष ने सैनी के इस बयान को लेकर बीजेपी पर हमला बोल दिया और कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों की अनदेखी कर रही है। वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सैनी के बयान को ज्यादा तवज्जो न देते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर एनडीए में कोई विवाद नहीं है। सैनी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी रहेगा और बिहार में यह जीत सम्राट चौधरी की अगुवाई में मिलेगी।

यह भी पढ़ें: राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने क्या कहा, किस सवाल को टाल दिया?
विज्ञापन


प्रसाद ने साफ कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और वहीं एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। चुनाव के बाद जो सरकार बनेगी, उसमें नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे और 2030 तक का पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहले इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं। साथ ही विपक्षी INDIA गठबंधन पर तंज कसते हुए बोले कि जैसे बाकी राज्यों में यह गठबंधन बिखर गया है, वैसे ही बिहार में भी इसका हाल बुरा होगा।

यह भी पढ़ें: जेपी से उबरी कांग्रेस, लालू यादव से नहीं पार पा सकी; बिहार विधानसभा में 196 से चार पर आई
विज्ञापन


राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि भले ही आरजेडी ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया हो, लेकिन कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने हाल में कहा था कि विपक्षी गठबंधन बिहार में अपने नेता का नाम चुनाव के बाद तय करेगा।

तेजस्वी को खाली हाथ लौटना पड़ा
उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलने गए थे, तो उन्हें वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। प्रसाद ने भरोसा जताया कि आने वाले चुनाव में एनडीए को बिहार में अब तक की सबसे बड़ी जीत मिलेगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें