फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डॉक्टर ने दारोगा पर मारपीट कर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, रोहतास SP बोले- मामले की होगी निष्पक्ष जांच

Sun, 23 Jun 2024 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar Police: पीड़ित डॉक्टर गौरव कुमार का आरोप है कि थाने में एक कमरे में बंद कर कई पुलिसकर्मियों ने एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उनकी पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गए। ग्रामीणों के थाने पहुंचने उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन
पीड़ित डॉक्टर गौरव कुमार अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले के संझौली थाने में पदस्थापित एक दारोगा शिवम कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों पर डॉक्टर के साथ मारपीट करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पुलिस की पिटाई से घायल हुए डॉ. गौरव कुमार अभिषेक को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सादे लिबास में पुलिसकर्मियों द्वारा हाथापाई और मारपीट का दृश्य कैमरे में कैद हुआ है।

विज्ञापन


पीड़ित डॉक्टर गौरव कुमार का कहना है कि 21 जून को सादे लिबास में कुछ युवक आए तथा उनसे पैसे की मांग की जाने लगी। जब उन्होंने इनकार किया तो मारपीट की जाने लगी। मारपीट होते देख जब स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तो मारपीट करने वाला व्यक्ति खुद को मरीज बताने लगा कि उसकी कमर में दर्द है, जिसका इलाज कराने आए हैं। इसी बीच पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और डॉ. गौरव कुमार को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।

विज्ञापन


वहीं, आरोप है कि थाने में एक कमरे में बंद कर कई पुलिसकर्मियों ने एक घंटे से अधिक समय तक डॉ. गौरव कुमार की पिटाई की, जिससे वह मूर्छित हो गए। बाद में ग्रामीण जब थाने पहुंचे और डॉक्टर के साथ मारपीट का विरोध करने लगे तो डॉ. गौरव कुमार अभिषेक को छोड़ा गया। उसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया। पीड़ित डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उनके अलावा उनके माता-पिता के साथ भी धक्का-मुक्की, मारपीट और बदसलूकी की गई है। इस घटना का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने विरोध किया है। आईएमए ने कहा है कि दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने अपने जारी संदेश में कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस अधिकारी को दूसरे थाने में तत्काल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें