फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीएम मोदी ने बिहार की महिलाओं के खाते में ऑनलाइन भेजे दस-दस हजार रुपये, जानिए किसे मिला इस योजना का लाभ

Fri, 26 Sep 2025 12:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पीएम मोदी ने आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की, जिसके तहत 
 महिलाओं के खाते में ऑनलाइन दस-दस हजार रूपये भेजे गये। इन रुपयों से वह अपना खुद का रोजगार कर सकेंगी। यह राशि बढ़कर 2 लाख दस हजार तक किया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार करने के लिए बिहार सरकार ने प्रत्येक परिवार की एक महिला को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत दस हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी, जिसकी शुरुआत आत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है। आज ऑनलाइन के माध्यम से 75 लाख महिलाओं के खातों में दस हजार रुपए भेजे गये, ताकि वह इस योजना का लाभ लेते हुए खुद का रोजगार कर सकें।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव में उतरने के लिए दल का किया एलान, 'अमर उजाला' ने पहले बताया था

किसे और कैसे मिली यह राशि 
'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' उन महिलाओं के लिए है जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी में नहीं हैं और जिनके आय का कोई स्रोत नहीं है। इए में सरकार ने वैसी महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहती है जो खुद का कोई रोजगार करना चाहती हैं। यह योजना एक परिवार में सिर्फ एक महिला को मिलेगा ताकि उसके परिवार का जीवन यापन सही से चल सके। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह यूनिवर्सल मॉडल पर आधारित है, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की हर वर्ग और समुदाय की महिलाओं को शामिल किया गया है। आवेदन  ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। अब तक इस योजना के तहत 1.11 करोड़ से अधिक महिलाओं द्वारा आवेदन किए जा चुके हैं, जिससे यह देश की सबसे बड़ी महिला रोजगार योजना के रूप में स्थापित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: प्रियंका गांधी पटना में 2000 महिलाओं से करेंगी बात, मोतिहारी में जनसभा में होंगी शामिल

पहले रुपया पहुँचने से पहले ही लूट जाता था 
इस मौके पर पीएम मोदी ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'अगर देश ने जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते न खुलवाए होते तो क्या आज इतने पैसे हम सीधे आपके खाते में भेज पाते? उन्होंने कहा कि आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वह पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा नहीं मार सकता है। पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले लूट जाता था। अब किसी भी योजना का रुपया सीधे आपके अकाउंट में जा रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें