फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election : तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव में उतरने के लिए दल का किया एलान, 'अमर उजाला' ने पहले बताया था

Fri, 26 Sep 2025 12:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अब बस गिनती के दिन ही रह गये हैं बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने में, लेकिन इससे पहले तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के नाम की घोषणा कर दी है। तेज प्रताप अपनी अलग पार्टी बनायेंगे, इसकी जानकारी 'अमर उजाला' पहले ही कर चुका था।  
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने में नबस अब गिनती के दिन रह गए हैं। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के नाम का एलान कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दी है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ेंगे। अब सोशल मीडिया पर किए गये पोस्ट के द्वारा तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी का नाम जनशक्ति जनता दल बताया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। बकौल तेज प्रताप, हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें