फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कोरोना के बावजूद होंगे पंचायत चुनाव, अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की तारीख घोषित

Tue, 20 Apr 2021 11:06 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में अब पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की तारीखों का एलान कर दिया है। पहली बार राज्य में पंचायत चुनाव ईवीएस के जरिए होंग।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में एक और कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो दूसरी ओर पंचायत और विधानसभा चुनाव का माहौल है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिहार पंचायत चुनाव में यह तय हो गया है कि अब मल्टी पोस्ट नहीं बल्कि सिंगल पोस्ट ईवीएम से चुनाव कराए जाएंगे तो चुनाव आयोग ने निर्वाची अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


ये ट्रेनिंग कार्यक्रम 22-24 अप्रैल के बीच होगा। राज्यनिर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्वाची और सहायक निर्वाची अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक ये प्रशिक्षण ऑनलाइन किया जाएगा। 

22 अप्रैल को पटना, सारण और कोसी प्रमंडल के प्रमुख निर्वाची अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 23 अप्रैल को तिरहुत, दरभंगा, पूर्णिया और 24 अप्रैल को मगध, मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षण के दौरान नामांकन, संवीक्षा, मतदान प्रबंधन, ईवीएम, आईटी नॉलेज, कोविड गाइडलाइन, विधि व्यवस्था जैसी बातों को लेकर जानकारी दी जाएगी। बता दें कि पहली बार राज्य में ईवीएम के जरिए पंचायत चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से अलग होगी। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंचायत चुनाव होंगे या नहीं। मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि राज्य सरकार ने अभी पंचायत चुनाव स्थगित करने के फैसले पर चर्चा नहीं की है। 

अब जब चुनाव आयोग निर्वाची अधिकारियों को प्रशिक्षण देने में लगा हुआ है, तो ऐसा माना जा रहा है कि राज्य में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। बता दें कि केंद्र निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच ईवीेएम के जरिए चुनाव कराने को लेकर बहस छिड़ी हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें