फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: इमारत में आग लगने से 2 लोगों की मौत, काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

Mon, 19 Apr 2021 12:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी पटना में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। आर्य समाज मंदिर रोड स्थित अपार्टमेंट में सुबह 10: 30 बजे आग लग गई। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
पटना में एक इमारत में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी पटना में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। आर्य समाज मंदिर रोड स्थित अपार्टमेंट में सुबह 10: 30 बजे आग लग गई। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। घटना के समय रूम में 4 लोग थे। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। साथ ही अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। लोग अपार्मेंट के बाहर निकल रहे हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से रूम में आग लगी उसके बाद आग धीरे-धीरे फैलती चली गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें