फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मैट्रिक पास युवाओं के लिए काम की खबर, बिहार के इन रेलवे स्टेशनों पर बहाल होंगे टिकट बुकिंग एजेंट

Thu, 11 Dec 2025 11:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Job Alert: बिहार में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सोनपुर रेल मंडल के कई स्टेशन पर टिकट बुकिंग एजेंट की बहाली निकली है। उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन मांगा गया है।  
 
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकट की बुकिंग कराते लोग। (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनपुर रेल मंडल को 24 से अधिक रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग एजेंटों की जरूरत है। इसके लिए रेल मंडल की ओर से बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दसवीं पास युवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। पास करने वालों को निर्धारित कमीशन पर टिकट जारी करने की सुविधा दी जाएगी। सोनपुर रेल मंडल की ओर से बताया गया कि गरौल, हाजीपुर, महानार रोड, खगड़िया, सेमापुर, सोनपुर, बेगूसराय, मानसी, नवगछिया, महेशखूंट, कढ़गोला रोड, कुर्सेला, नारायणपुर, लाखो, तेघड़ा, भगवानपुर, अक्षयवट राय नगर, उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीननगर, देसरी, बछवाड़ा, दिघवारा समेत कुछ स्टेशन पर टिकट बुकिंग एजेंटों की नियुक्ति की जाएगी। 

Bihar Police: पटना में मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली; जानिए पूरा मामला

रेल मंडल की ओर बताया कि इस बहाली से लोकल युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही टिकट वितरण प्रणाली और अधिक व्यवस्थित एवं तेज होगी। स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट खरीदने में अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी। चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी तथा योग्य उम्मीदवारों को ही मौका दिया जाएगा। स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की बहाली तीन साल के लिए होगी। उम्मीदवारों के लिए 31 दिसंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार के नाम से बनाया गया डिमांड ड्राफ्ट अनिवार्य है। आवेदक अपना फॉर्म डाक, कूरियर या हाथों-हाथ कार्यालय में जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 
जानिए, क्या-क्या अनिवार्य है 

  • शैक्षणिक योग्यता- मैट्रिक पास
  • जरूरी कागजात- चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र समेत सभी आवश्यक दस्तावेज कागजात
  • न्यूनतम आयु- 18 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें