फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtas: डिहरी के पॉश इलाके में चोरों का आतंक, खिड़की की ग्रील तोड़कर चोरी को दिया अंजाम; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 09 Jul 2024 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas: रोहतास जिले के डेहरी नगर थानाक्षेत्र के लाल कॉलोनी वार्ड संख्या-20 में सोमवार की देर रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है, लेकिन गृहस्वामी और मोहल्लेवासियों के तत्परता से चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल रहे।
विज्ञापन
इसी में हुई थी चोरी की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के बारे में गृहस्वामी निर्दोष पांडे ने बताया कि सोमवार की रात तकरीबन 02 बजे के आस-पास में वे लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर में तोड़फोड़ की आवाज आई। जिसके बाद उन्हें आशंका हुई कि घर में चोर प्रवेश कर गए।
विज्ञापन


इसके बाद गृहस्वामी ने अपने पड़ोसियों को फोन करके इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों द्वारा शोरगुल मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए। तब घर वाले और पड़ोसियों ने देखा तो खिड़की के लोहे के ग्रील को तोड़कर चोर घर में प्रवेश कर चुके थे और कमरे में रखे गए दीवान पलंग को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान घरवाले शोरगुल से जग गए और शोरगुल मचाने पर चोर बिना चोरी की घटना को अंजाम दिए बगैर मौके से फरार हो गए। वही इस मामले में वार्ड पार्षद सरोज उपाध्याय ने बताया कि आए दिन लाल कॉलोनी मोहल्ले में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके पूर्व में अभी तक 8 से 10 घरों में भीषण चोरी हुई है, जिसकी प्राथमिक की थाने में दर्ज कर दी गई है, लेकिन पुलिस अभी तक उन सभी चोरी की घटना में शामिल चोरों और चोरी की गई सामग्रियों को बरामद नहीं कर पाई है। वहीं उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें