फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अस्मिता ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग में बिहार की शालिनी ने जीते 2 स्वर्ण, 184 किलो वजन उठाकर बनीं चैंपियन

Sun, 30 Nov 2025 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: 86 किलोग्राम भार वर्ग में शालिनी ने स्नैच में 80 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 104 किलोग्राम सहित कुल 184 किलोग्राम वजन उठाकर जूनियर तथा सीनियर दोनों श्रेणियों में स्वर्ण हासिल किया।
विज्ञापन
विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के खुदीराम अनुशिलन केंद्र में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित अस्मिता ईस्ट ज़ोन विमेन्स रैंकिंग वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 में बिहार की शालिनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। 86 किलोग्राम भार वर्ग में शालिनी ने स्नैच में 80 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 104 किलोग्राम सहित कुल 184 किलोग्राम वजन उठाकर जूनियर तथा सीनियर दोनों श्रेणियों में स्वर्ण हासिल किया।
विज्ञापन


पढ़ें:  खेत में घायल अवस्था में मिला विशालकाय पक्षी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन


इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि शालिनी का प्रदर्शन राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि बिहार के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल 9 पदक (4 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य) हासिल किए हैं, जो प्रदेश के खेल स्तर और प्रशिक्षण प्रणाली की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की सतत मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जो प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें