फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दो अलग-अलग स्थानों से दो शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी, एक की हुई पहचान; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 19 Jun 2025 04:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Bihar: सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि गांधी कुमार का शव ठोरा नदी पुल के नीचे से बरामद हुआ है। वहीं, महदह नहर के पास मिले शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। इनमें से एक शव की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

पहला शव छोटका नुआंव के पास ठोरा नदी पर बने पुल के नीचे से बरामद किया गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटका नुआंव वार्ड संख्या-10 निवासी बबन राम के पुत्र गांधी कुमार (37 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि गांधी कुमार बुधवार से लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह उनका शव नदी पुल के नीचे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों के अनुसार, गांधी कुमार दो बच्चों के पिता थे, एक दो वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: चाय की दुकान पर लौंगलता बनाते दिखे बिहार के अपर मुख्य सचिव, Video वायरल; सादगी की मिसाल बने IAS अधिकारी

दूसरा शव महदह नहर के पास से बरामद किया गया है। यह एक पुरुष का शव है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है।

सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि गांधी कुमार का शव ठोरा नदी पुल के नीचे से बरामद हुआ है। वहीं, महदह नहर के पास मिले शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। अब यह पुलिस जांच का विषय है कि दोनों मौतें आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें