फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालयों की रैंकिंग जारी, अप्रैल में बांका अव्वल तो शेखपुरा दूसरे पायदान पर

Fri, 30 May 2025 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि रैंकिंग में पिछड़े कार्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग कराई जा रही है। जिला स्तर और मुख्यालय के वरीय अधिकारियों के स्तर पर अलग-अलग समीक्षा कराकर आम लोगों की जमीन से सम्बंधित परेशानियों को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा सभी अपर समाहर्ता (एडीएम) राजस्व कार्यालयों की अप्रैल महीने की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस महीने बांका एडीएम कार्यालय प्रथम स्थान पर है और दूसरा स्थान शेखपुरा को प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

 
मधुबनी पिछले महीने के छठे स्थान से इस माह तीसरे स्थान पर आ गया है। जहानाबाद दूसरे स्थान से चौथे स्थान पर तो नालंदा चौथे से पांचवें स्थान पर चला गया है। औरंगाबाद बेहतर कार्य कर इस माह नौवें स्थान से छठे स्थान पर आ गया है। कैमूर अपने सातवें स्थान पर तो सीतामढ़ी आठवें स्थान पर बरकरार है। किशनगंज दसवें से नौवें और दरभंगा 11वें से इस माह दसवें स्थान पर आ गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बोरिंग कैनाल रोड फायरिंग मामले में दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने तेज की कार्रवाई
विज्ञापन

 
राजस्व संबंधित कार्यों के निपटारे में पूर्णिया अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय 11वें, मधेपुरा 12वें, अरवल 13वें, पूर्वी चंपारण 14वें, नवादा 15वें, समस्तीपुर 16वें, गोपालगंज 17वें, भोजपुर 18वें, खगड़िया 19वें और कटिहार 20वें स्थान पर हैं।
 
सभी कार्यालयों की रैंकिंग उनके द्वारा किए गए राजस्व कार्यों के आधार पर की जाती है। इसमें एडीएम द्वारा किए गए अंचल कार्यालयों के निरीक्षण को भी शामिल किया जाता है। साथ ही एडीएम राजस्व न्यायालय में ऑनलाइन विवादों की सुनवाई के आधार पर भी अंक प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन

 
रैंकिंग का आधार और तय प्राप्तांक
दाखिल-खारिज का पर्यवेक्षण-15%
परिमार्जन प्लस का पर्यवेक्षण-15%
अंचल कार्यालयों का निरीक्षण-10%
अभियान बसेरा 2- 15%
दाखिल-खारिज रिविजन-20%
आधार सीडिंग स्टेटस-5%
जमाबन्दी कैंसलेशन-15%
ऑनलाइन हियरिंग-5%

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में फिर दिल दहलाने वाली घटना, मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या; एक बेटी की हालत नाजुक

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि रैंकिंग में पिछड़े कार्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग कराई जा रही है। जिला स्तर और मुख्यालय के वरीय अधिकारियों के स्तर पर अलग-अलग समीक्षा कराकर आम लोगों की जमीन से सम्बंधित परेशानियों को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
 
टॉप 10 अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय
1.बांका, 2.शेखपुरा, 3.मधुबनी, 4.जहानाबाद, 5.नालंदा, 6.औरंगाबाद, 7.कैमूर, 8.सीतामढ़ी, 9.किशनगंज और 10.दरभंगा
 
अंतिम 10 अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय
1.वैशाली, 2.प.चंपारण, 3.लखीसराय, 4.रोहतास, 5.शिवहर, 6.जमुई, 7.सुपौल, 8.पटना, 9.सहरसा और 10.भागलपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें