फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, पंजीकृत हुई 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी लिमिटेड'

Fri, 30 May 2025 05:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी लिमिटेड' में सामुदायिक सहभागिता, वित्तीय साक्षरता और संस्थागत मजबूती को प्राथमिकता दी गई है। इस संस्था की विशेषता यह है कि इसका प्रबंधन और संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में रहेगा।
विज्ञापन
जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा को सौंपा गया संस्था का पंजीकरण प्रमाणपत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य की पहली महिला नेतृत्व वाली राज्य स्तरीय साख सहकारी संस्था 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी लिमिटेड, पटना' का औपचारिक पंजीकरण सहकारिता विभाग द्वारा कर दिया गया है। यह संस्था न केवल जीविका की वर्षों की मेहनत का प्रतिफल है, बल्कि यह राज्य की एक करोड़ से अधिक ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता का प्रतीक भी बनकर उभरी है।

विज्ञापन

 
पंजीकरण समारोह में सरकार और जीविका की भागीदारी
इस अवसर पर बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह और रजिस्ट्रार इनायत खान ने मिलकर जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा को संस्था का पंजीकरण प्रमाणपत्र सौंपा। यह क्षण जीविका से जुड़ी महिलाओं और बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक नया अध्याय साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में फिर दिल दहलाने वाली घटना, मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या; एक बेटी की हालत नाजुक
विज्ञापन

 
महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी संस्था
'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी लिमिटेड' का गठन एक लंबे और व्यवस्थित प्रयास का परिणाम है, जिसमें सामुदायिक सहभागिता, वित्तीय साक्षरता और संस्थागत मजबूती को प्राथमिकता दी गई। इस संस्था की विशेषता यह है कि इसका प्रबंधन और संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में रहेगा, जो अब केवल ऋण लेने वाली नहीं, बल्कि वित्तीय नीति निर्माताओं की भूमिका में होंगी।
 
संस्था की पूंजी का आधार जीविका के संकुल स्तरीय संघों (CLF) द्वारा जमा की गई दीर्घकालीन निधि है, साथ ही बिहार सरकार की ओर से भी वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया है। यह सहयोग संस्था को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
 
ऋण व्यवस्था में पारदर्शिता और स्थानीय जरूरतों की प्राथमिकता
जीविका निधि साख सहकारी लिमिटेड केवल ऋण उपलब्ध कराने वाली संस्था नहीं होगी, बल्कि यह एक ऐसी वित्तीय व्यवस्था तैयार करेगी जो महिला उपयोगकर्ताओं की वास्तविक जरूरतों, उनके कामकाज के चक्र और आर्थिक व्यवहार के अनुरूप काम करेगी। पारदर्शिता, सरल प्रक्रिया और समयबद्ध सेवा इसकी प्रमुख विशेषताएं होंगी। इस पहल से ग्रामीण महिलाएं स्थानीय साहूकारों की ऊंची ब्याज दरों के चंगुल से मुक्त हो सकेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बोरिंग कैनाल रोड फायरिंग मामले में दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने तेज की कार्रवाई
 
आत्मनिर्भरता की ओर एक ठोस कदम
इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि अब बिहार की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सहायता की प्राप्तकर्ता भर नहीं हैं, बल्कि वे निर्णय लेने वाली और वित्तीय संस्थानों की दिशा तय करने वाली सशक्त इकाइयां बन चुकी हैं। 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी लिमिटेड' न केवल तत्कालीन ऋण जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि महिलाओं के दीर्घकालिक आर्थिक विकास का आधार भी बनेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें