फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News : बिहार में कड़ाके की ठंड, 29 जिलों में 'कोल्ड डे' का ऑरेंज अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

Sat, 27 Dec 2025 08:42 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की आशंका है।
विज्ञापन
Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पछुआ हवाओं के चलते राज्य में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की आशंका है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics : बिहार चुनाव परिणाम के 42 दिन बाद कौन MLA किसके संपर्क में; विधायकों को लेकर किसका क्या दावा?

29 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के 29 जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कनकनी बढ़ने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने दरभंगा, सीतामढ़ी, नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, बक्सर और पटना सहित 29 जिलों में भीषण ठंड को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bank Account : आपकी पहचान के कागज जहां-तहां नहीं कराएं कॉपी; बैंक में म्यूल अकाउंट खोल कर रहे खेल

नए साल से मिल सकती है राहत
राहत की बात यह है कि साल के अंत में मौसम के तेवर थोड़े नरम पड़ सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान करते हुए बताया कि 29 और 30 दिसंबर को उत्तर बिहार के जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहेगी। 31 दिसंबर तक ठंड के प्रभाव में मामूली कमी आने के आसार हैं। वहीं पहली जनवरी यानी नए साल की शुरुआत के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सावधानी बरतते हुए कहा है कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है, इसलिए वाहन चालक सावधानी बरतें। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें