फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार; छापेमारी अभियान में मिली सफलता

Fri, 26 Dec 2025 10:54 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन जखीरा” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से राइफल, बंदूक समेत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बंदूक समेत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन जखीरा' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र से एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार अपराधी की पहचान बराह गांव निवासी नवल किशोर शर्मा के रूप में हुई है। रानीतालाब थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि नवल किशोर शर्मा के पास अवैध हथियार और जिंदा कारतूस मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद 'ऑपरेशन जखीरा' के तहत एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर सुनियोजित तरीके से छापेमारी अभियान चलाया गया।

आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी में था
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने नवल किशोर शर्मा के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। बरामद सामानों में एक राइफल, एक बंदूक, दो देसी कट्टा, 41 जिंदा कारतूस, 14 खोखा, दो मैगजीन, एक पिस्टल कवर, एक फुलथ्रू रॉड, एक मोबाइल फोन और 4,620 रुपये नकद शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी से आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी में था।
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय कुमार शर्मा ने बताया कि “ऑपरेशन जखीरा” के तहत जिलेभर में अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रानीतालाब थाना पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता है, जिससे क्षेत्र में संभावित आपराधिक घटनाओं को समय रहते रोका जा सका।

ये भी पढ़ें- Bihar: यहां ट्रायल के दौरान गिरा रोपवे,13 करोड़ की परियोजना फेल; अब दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त नवल किशोर शर्मा के खिलाफ रानीतालाब थाना में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी को हथियार कहां से मिले और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें