फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अब वाटर प्यूरिफायर मशीन में आग, पटना के बड़े कॉलेज में अफरातफरी, अग्निशमन की पांच गाड़ियां पहुंचीं

Thu, 27 Mar 2025 04:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BN College Patna: पटना विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित बीएन कॉलेज में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब वाटर प्यूरिफायर की ऑटोमेटिक मशीन में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आननफानन में अग्निशमन की पांच गाड़ियां पहुंच गईं।
विज्ञापन
शिक्षक क्लब में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के कॉलेज में उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जब अचानक बीएन कॉलेज के टीचर क्लब से आग लग गया। समय रहते कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


घटना पिरबोहर थाना अंतर्गत अशोक राजपथ स्थित बीएन कॉलेज की है। जहां बीएन कॉलेज स्थित शिक्षक क्लब में शॉर्ट सर्किट के कारण ऑटोमेटिक प्यूरीफायर मशीन के बोर्ड में आग लग गई। उसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

यह भी पढ़ें: नदी तक पहुंचने के लिए दोनों तरफ सड़क, पार करने के लिए पुल नहीं; बिहार पुलिस की तैरती गाड़ी ने खोली पोल
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टीचर क्लब में शिक्षक लोगों का मीटिंग होता है। लेकिन आज मीटिंग ऊपर में रखी गई थी। आग अचानक ऑटोमेटिक प्यूरीफायर मशीन के बोर्ड में लगी और धुंआ निकलने लगा। बीएन कॉलेज के कर्मियों के द्वारा अग्निशमन विभाग के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बालिग होते ही रचाई मेहंदी, शादी के कुछ समय गुजरे तो मांगा जाने लगा और पैसा; 11 महीने बाद लटकी मिली
विज्ञापन


वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन बड़ी और दो छोटी गाड़ियां पहुंच गई। इस आग लगी की घटना में कमरे में रखे प्यूरीफायर का मशीन जलकर राख हो गया है। वहीं, वहां लगे टीवी को भी आग ने आगोश में ले लिया है। 

इस घटना में अन्य किसी चीजों का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण अगलगी की घटना घटी है। मौके पर तीन दमकल की बड़ी गाड़ियां के साथ दो छोटी गाड़ी पहुंची और आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया। किसी भी तरीके का ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ है। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें