फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 100 साल पुराने पटना संग्रहालय में जोर का धमाका, आग से बचाने वाला पुराना सिलेंडर फटा, शीशे चकनाचूर

Thu, 27 Mar 2025 02:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Museum Cylinder Exploded: करीब 100 साल पुराने पटना संग्रहालय में गुरुवार को जोरदार धमाका हुआ। धमाके में आग से बचाने वाला पुराना सिलेंडर ही फट गया और संग्रहालय के शीशे चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन
चकनाचूर शीशा और सिलेंडर के पास खड़ा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में उस समय हड़कंप मच गया। जब अचानक पुरानी म्यूजियम में एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आसपास में भगदड़ का माहौल कायम हो गया है।

विज्ञापन




घटना कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी म्यूजियम के कैंपस की है। जहां अचानक जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। दरअसल, म्यूजियम के कैंपस में रखे हुए पुराने फायर सेफ्टी सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके कारण पूरे इलाके में भगदड़ मच गया। हालांकि, इस धमाके की घटना में म्यूजियम की दीवार में दरार आ गया। वहीं, शीशे से बना दरवाजा चकनाचूर हो गया।

यह भी पढ़ें: पुरुष के पेट में यूट्रस और ओवरी! बिहार के इस मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन रिपोर्ट के बाद मच गया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जहां सभी पुराने फायर सेफ्टी सिलेंडर को डिस्ट्रॉय करने की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण पुराने सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके कारण म्यूजियम के दीवारों में दरार आ गए।

यह भी पढ़ें: असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली; पुलिस लाइन में ASI की आत्महत्या की वजह क्या? 

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए अग्निशमन विभाग अधिकारी मनोज कुमार नाथ ने बताया कि ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण पुराने सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। हालांकि, इस ब्लास्ट की घटना में ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। दीवारों में हल्की धारा रही है। शीशे का बना दरवाजा टूटा है। फिलहाल, सभी पुराने सिलेंडरों को डिस्ट्रॉय किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें