फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 12 अक्तूबर से लापता युवक की तलाश को लेकर एनएच-20 पर लगाया जाम, मेला देखने गया था हरनौत बाजार

Thu, 17 Oct 2024 05:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-20 पर गुरुवार को लोगों ने जाम लगा दिया। दरअसल, एक युवक 12 अक्तूबर से लापता है। जो हरनौत बाजार में मेला देखने गया था।
विज्ञापन
हाइवे जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। जब सैकड़ों ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण पांच दिनों से लापता एक स्थानीय युवक की खोज में कथित पुलिस निष्क्रियता है।

विज्ञापन


बता दें कि हरनौत के रामसंग डिहरा गांव के निवासी (22) वर्षीय रूपेश कुमार 12 अक्तूबर को दुर्गा पूजा मेला देखने हरनौत बाजार गए था। लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके लापता होने की शिकायत तत्काल हरनौत थाना में दर्ज कराई गई थी। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। रूपेश के परिजन ने बताया कि हम रोज थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

मुढारी गांव के पास ग्रामीणों ने टायर जलाकर राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक की खोज में सभी संभावित कोणों से जांच कर रहे हैं। परिवार की चिंताओं को समझते हैं और जल्द ही सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है। लगभग तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद, पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटा दिया। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे पुनः आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें