तनिष्क शो रूम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
तनिष्क शो रूम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
शोरूम में मौजूद ग्राहकों के मुताबिक, बाहर निकलने का मुख्य रास्ता पूरी तरह धुएं से भर चुका था, जिससे नीचे उतरना नामुमकिन हो गया था। ऐसे में लोगों ने छत पर चढ़कर दूसरे घरों की छतों के सहारे कूदकर बाहर निकलने का रास्ता खोजा।
तनिष्क शो रूम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों ने वेल्डिंग से लगी आग की आशंका जताई
शोरूम में खरीदारी करने आए एक ग्राहक उमेश कुमार ने बताया कि पार्किंग में कई बाइक खड़ी थीं और वहां कुछ मिस्त्री वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान स्पार्क से बाइक में आग लगी, जो कुछ ही देर में पूरे शोरूम में फैल गई।
तनिष्क शो रूम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
तनिष्क शो रूम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
तनिष्क शो रूम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के सबसे बड़े लूटकांड के बाद अब आग की घटना
गौरतलब है कि कुछ ही हफ्ते पहले इसी तनिष्क शोरूम में बिहार के सबसे बड़े सोना लूटकांड को अंजाम दिया गया था, जिसमें 11 करोड़ रुपये के सोने और हीरे की लूट हुई थी। शुरू में शोरूम स्टाफ ने 25 करोड़ की लूट की बात कही थी, जिससे पूरे बिहार में हड़कंप मच गया था। बाद में पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि लूट की कुल रकम 11 करोड़ रुपये थी। अब उसी शोरूम में अचानक लगी आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह एक महज इत्तेफाक है, या फिर लूटकांड के किसी बड़े राज को छिपाने की कोई साजिश? शहर में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।