इस कहानी की पृष्ठभूमि बिहार की राजधानी पटना से शुरू होती है। पटना निवासी रवि रंजन को फेसबुक के माध्यम से दिल्ली की रहने वाली एक लड़की जानवी सिंह से प्यार हो गया। रवि रंजन जानवी सिंह के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि वह उससे मिलने पटना से दिल्ली चला गया। जून महीने में रवि रंजन से मिलने के बाद जानवी सिंह ने रवि रंजन से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। फिर रवि रंजन जानवी सिंह को लेकर पटना आ गया और जुलाई महीने में दोनों के बीच शादी तय हो गई।
लड़की ने लगाया चोरी का आरोप
जुलाई महीने के 15 तारीख को दोनों की सगाई भी हो गई, जिसमें लड़की ने यह आरोप लगाया कि उसके पास 30 लाख का चूड़ी था, जिसे रवि रंजन के रिश्तेदार ने चोरी कर लिया। महिला ने बेउर थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
कई आपत्तिजनक सामान हुए बरामद
छानबीन के दौरान पुलिस ने मामले को संदिग्ध पाया और इस आधार पर पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो लड़की के पास से कई सामान जप्त किए गए। पुलिस ने जप्त किए गए सभी सामानों को फर्जी बताया है। पुलिस का कहना है कि लड़की के पास से दो आधार कार्ड अलग-अलग नाम के पाए गए हैं। एक डॉक्टर के नाम से फर्जी आईडी कार्ड, एक मोबाइल और 39800 रूपये और पीले रंग जैसा कुछ धातु भी बरामद किया।
पुलिस ने बताया लड़की की क्या थी मंशा
इस संबंध में फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि लड़की का मकसद लड़के को जाल में फंसा कर सोने के जेवरात और पैसा ऐंठने की योजना थी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया है। गिरफ्तार लड़की को पुलिस अब न्यायालय में समर्पित करने की तैयारी कर रही है।