फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एक माह से लापता महिला का करवंदिया खदान में मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 19 Jun 2025 01:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

रूबी 15 मई को मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी और तभी से लापता थी। शव की पहचान तकिया मोहल्ला निवासी महिला के रूप में हुई है। घटना के बाद उसके पति और ससुराल पक्ष के मौके से गायब रहने से उन पर शक गहराया है। 
विज्ञापन
रूबी कुमारी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत करबंदिया पहाड़ी के समीप एक खदान से गुरुवार को महिला का शव बरामद हुआ है। खदान में भरे पानी के कारण शव काफी हद तक गल चुका है। महिला की पहचान सासाराम स्थित तकिया मोहल्ले की रहने वाली 31 वर्षीय रूबी कुमारी के रूप में कर ली गई है।

विज्ञापन


घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी महिला
बताया जाता है कि बीती 15 जून को महिला रूबी देवी तकिया स्थित शिव मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। मंदिर जाने के दौरान रास्ते से ही गायब हो गई। शुरुआत में परिजनों ने महिला की काफी खोजबीन की और फिर नगर थाने में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। जानकारी के अनुसार महिला की दो साल पहले ही नोखा थाना क्षेत्र के गरुडा में शादी हुई थी। उसकी एक संतान भी है। महिला अपने पति और बच्चे के साथ सासाराम नगर थाना के तकिया में रहती थी और पति तकिया बाजार में किराना दुकान चलाता है।

ससुराल पक्ष पर गहराता शक
इधर, करवंदिया खदान से महिला का शव बरामद होने के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। महिला का शव मिलने की सूचना पर मोहल्ले वासी एवं मायके वाले तो पहुंचे, लेकिन उसके पति प्रिंस गुप्ता और ससुराल पक्ष के लोग मौके से नदारद रहे। जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों का शक ससुराल पक्ष पर ही गहराता जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें