फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अभिनेता फूल सिंह PM नरेंद्र मोदी को मानते हैं भगवान, हर राज्य में बनवाएंगे मंदिर

Sat, 25 Feb 2023 02:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: महाराष्ट्र बीजेपी में बिहार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व अभिनेता फूल सिंह हर राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाएंगे। उन्होंने कहा, वे पीएम मोदी को भगवान मानते हैं। नरेंद्र मोदी सिर्फ इंसान नहीं हैं, बल्कि एक सोच का नाम हैं।
विज्ञापन
फूल सिंह PM नरेंद्र मोदी को मानते हैं भगवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता फूल सिंह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर हर राज्य में बनवाएंगे। इसकी शुरुआत वे पहले मुंबई से करेंगे और उसके बाद बिहार समेत अन्य राज्यों में भी वे पीएम मोदी का मंदिर बनवाएंगे। फूल सिंह ने ये बातें बिहार में कही। वे गृह मंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होने आए हैं। महाराष्ट्र में बिहार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फूल सिंह हैं, जिन्होंने साफ कह दिया है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवा रहा हूं। जहां बरसों बरसों तक उनको लोग जान सकेंगे और उनकी पूजा कर सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि फूल सिंह बिहार के रहने वाले हैं और महाराष्ट्र उनकी कर्मभूमि है। फूल सिंह तब चर्चा में आए, जब नरेंद्र मोदी के नाम से मंदिर बनाने की बात उन्होंने कही। फूल सिंह ने बिहार के कलाकार सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर भी आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अहिल्याबाई शिव की अनन्य भक्त थी और उनके नाम पर का मंदिर बना।  उसी तरह 400-500 साल बाद नरेंद्र मोदी जैसा शिवभक्त देशभर और दुनिया में देखने को मिला है। लोग कुछ भी कहे लेकिन 'मैं प्रधानमंत्री को भगवान मानता हूं।

शिवसेना को लेकर उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा...
फूल सिंह ने कहा कि बिहार से महाराष्ट्र लौटने के साथ ही नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाने के लिए भूमि पूजन करेंगे। उन्हें भरोसा है कि 10 साल में देश का ऐसा कोई गांव नहीं होगा, जहां पर नरेंद्र मोदी का मंदिर नहीं होगा। फूल सिंह ने महाराष्ट्र में शिवसेना को लेकर उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। बिहार में महागठबंधन सरकार और नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला किया।
विज्ञापन


फूल सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोगों को सब जगह गालियां सुनने को मिलता है, हम भी गाली सुने हैं। उन्होंने कहा कि तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री जहां विकास की बातें करते हैं, उद्योग लगाने की बातें करते हैं लेकिन हमारे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने जातिगत गणना करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले पर जिन्होंने राजनीति की है उसका अंजाम काफी बुरा हुआ। आज स्थिति यह है कि उनकी सरकार चली गई, चुनाव चिह्न चला गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें