फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को दंगाइयों का समर्थक कहा, जमकर किया जुबानी हमला

Sat, 25 Feb 2023 01:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे हैं। यहां पर पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, अगर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को सीएम नहीं बनाया तो बिहार में तख्तापलट तय है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार की सरकार को दंगाइयों का समर्थक करार दिया है। साथ ही साथ उन्होंने कहा, नीतीश की सरकार एक तरफ जहां दंगाइयों की सहायता से अपनी रैली सफल बनाना चाहती हैं, वहीं बिहार के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना सामने आई है कि सरकारी रैली को लेकर विश्वविद्यालय की परीक्षा तक को स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर उन्होंने कहा कि आज एक तरफ जहां बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। वहीं, अपराधियों का काम सरकारी तंत्र के द्वारा किया जा रहा है और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर लाठीचार्ज जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एक वह दृश्य होता है, जब अमित शाह की रैली जहां होती है वहां से दंगाई दुम दबाकर भाग जाते हैं। वहीं, नीतीश कुमार की जहां रैली होती है, वहां आतंकियों और दंगाइयों को समर्थन करने वाले लोग जमा होकर रैली को सफल बनाते हैं। 

आज भले ही बिहार में विकास का दावा किया जा रहा हो, लेकिन परिस्थितियां लोगों के सामने हैं और जनता सारी बातों को महसूस कर रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में हैं, जहां उन्होंने हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं से आक्रांत परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना भी दी। साथ ही साथ विकास कार्यों का जायजा भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें