फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्यूशन पढ़ने निकला बालक तालाब में डूबा; हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 22 Jul 2025 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar: परिजनों के अनुसार, ईश्वर रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे गांव में ट्यूशन पढ़ने निकला था। रास्ते में तालाब के पास से गुजरते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृत बालक की पहचान जमुआंव गांव निवासी जमुना बिंद के पुत्र ईश्वर कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार, ईश्वर रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे गांव में ट्यूशन पढ़ने निकला था। रास्ते में तालाब के पास से गुजरते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। बच्चे को डूबता देख ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और काफी प्रयास के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता जमुना बिंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के वक्त वे खेतों में काम कर रहे थे, जबकि मां घर पर ही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही पिता घर पहुंचे, जहां मातम पसरा हुआ था।

विज्ञापन


पढ़ें: स्पोर्टिंग क्लब के सचिव की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार के लगाए आरोप

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य एवं बसपा के प्रदेश महासचिव विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में सहयोग किया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।

विकास सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है, और वह अपनी ओर से हर संभव सहायता करेंगे। उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें