फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लेक्सा और बेंचमार्क बिहटा में लगाएंगी अपने संयंत्र, अगले दो साल में करीब 500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 25 Apr 2025 06:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lexa And Benchmark Plants: लेक्सा और बेंचमार्क बिहटा में अपने-अपने संयंत्र लगाएंगी। अगले दो साल में करीब 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। आईटी विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने दोनों संयंत्रों की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
मंत्री कृष्ण कुमार मंटू का स्वागत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की आईटी नीति के तहत दो प्रमुख कंपनियां बेंचमार्क और लेक्सा लाइटिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड राजधानी पटना के बिहटा में अपने संयंत्र लगाने जा रही हैं। सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने शुक्रवार को बिहटा के सिकंदरपुर में इन दोनों कंपनियों के संयंत्रों की आधारशिला रखी।

विज्ञापन

इन दोनों कंपनियों के आगमन से राज्य में न केवल रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि आईटी के क्षेत्र में बिहार अपनी मजबूत उपस्थिति भी दर्ज कराएगा। इस अवसर पर सूचना प्राद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह और विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

बेंचमार्क एक आईटी कंपनी है। जबकि लेक्सा लाइटिंग टेक्नोलॉजीज ऊर्जा की बचत करने वाली स्मार्ट स्ट्रीट और एलईडी सोलर लाइट के साथ-साथ सॉफ्टवेयर पर आधारित आरजीबी आर्किटेक्चरल लाइट का उत्पादन करती है। आईटी कंपनी बेंचमार्क पिछले एक दशक से आईटी नेटवर्क, एवी और परामर्श सेवा कंपनी के रूप में काम कर रही है। इस कंपनी ने बिहार सरकार के साथ मिलकर दुनिया के सबसे लंबे वाई-फाई प्रोजेक्ट पर भी काम किया है। बिहार सरकार ने इन दोनों कंपनियों को बिहटा में अपने संयंत्र लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई है। लेक्सा लाइटिंग के बिहटा संयंत्र से अगले 24 से 28 महीने में उत्पादन का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, कहा- 14 महीने से नियुक्ति का इंतजार कर रहे, अब आंदोलन करेंगे

भूमिपूजन के अवसर पर आईटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि बिहार में इन कंपनियों के आने से यहां रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही पूर्वोत्तर भारत में बिहार एक ऐसा राज्य बनकर उभर रहा है, जहां बड़ी संख्या में आईटी कंपनियों ने निवेश में अपनी रुचि दिखाई है। कार्यक्रम में सूचना प्राद्योगिकी सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार जल्द ही हैदराबाद, बेंगलुरू और गुरुग्राम की तरह एक नया आईटी हब बनकर उभरेगा। कई बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश में अपनी रुचि दिखाई है। यह बिहार के लिए एक बड़ा अवसर है।

वहीं, विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार की आकर्षक आईटी पॉलिसी को देखते हुए यहां अपना संयंत्र लगाने में कंपनियां काफी रुचि दिखा रही हैं। आने वाले समय में निश्चित तौर पर बिहार को आईटी का बड़ा हब बनाने में कामयाब होंगे।
  
यह भी पढ़ें: बिहार के इस अंचल का काम सबसे अच्छा, हसपुरा को दूसरा और बाराहाट को मिला स्थान; देखिए पूरी लिस्ट

लेक्सा लाइटिंग का अपना फाइबर बैकबोन 5,000 किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है, जो 500 से ज़्यादा घरों में निर्बाध कनेक्टिविटी के साथ रोज़गार के नए अवसर पैदा कर रहा है। इसकी टीम को डेटा और आईटी नेटवर्किंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। लेक्सा लाइटिंग ने पिछले सात वर्षों में भारत समेत दुनिया के कुल 20 देशों में 700 से भी अधिक प्रोजेक्ट पूरे करके हाई एंड सिग्नल और सॉफ़्टवेयर आधारित लाइटिंग में अपनी विशेषज्ञता साबित की है।

विज्ञापन

उद्घाटन किया गया - फोटो : अमर उजाला

बिहार अब उपभोक्ता नहीं, उत्पादक राज्यों में शुमार : मंटू
बिहारवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वर्षों से राज्य में निवेश का इंतजार अब खत्म हो चुका है। मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने शुक्रवार को राजधानी पटना के समीप बिहटा के सिकंदरपुर गांव में निर्माणाधीन आईटी पार्क में देश की दो बड़ी कंपनियों लेक्सा लाइटिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और आईटी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित बेंचमार्क इन्फोटेक की अधारशिला रख दी है। इस मौके पर कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि अब बिहार केवक उपभोक्ता राज्य नहीं बल्कि उत्पादक राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। 

इस आधारशिला कार्यक्रम में सचिव अभय कुमार सिंह के साथ लेक्सा लाइटिंग टेक्नोलॉजी के चारों निदेशक और आईटी विभाग के विशेष सचिव अरविन्द कुमार चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के आईटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि अब बिहार की धरती से उत्पादित सोलर लाइट और आईटी से जुड़े उत्पाद न सिर्फ देश भर में बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका विभाग इस निवेश के लिए पिछले दो वर्षों से प्रयास कर रहा था। इस निवेश से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इन दोनों कंपनियों में पांच सौ से भी अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। इस मौके पर राज्य के सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बिहटा के आईटी पार्क में निवेश करने वाली कंपनियों के लिए सरकार की नई आईटी नीति के तहत कई तरह की सुविधाओं और सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईटी मंत्री मंटू ने कहा कि जिस दिन बिहटा के आईटी पार्क में सौ कंपनियां काम शुरू कर देंगी, उस दिन बिहार के लाखों युवाओं को उनके ही राज्य में रोजगार उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने उन बिहटावासियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी जमीन इस आईटी पार्क के निर्माण के लिए दी है। उन्होंने कहा कि बिहटा के स्थानीय लोगों को यहां रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। आईटी मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी जिलों में औद्योगिक पार्क का निर्माण कर रही है, ताकि स्थानीय लोगों को को उनके जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम को लेक्सा लाइटिंग के निदेशक रोनाल्ड सिल्वन डिसूजा, विनीत कुमार गुप्ता और मुकेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। लेक्सा के निदेशकों ने बिहार सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही बिहार में बनी सोलर लाइट देश और दुनिया में जगमाएगी।  

आईटी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आईटी पार्क में यदि कोई कंपनी एक सौ करोड़ रुपये का निवेश करती है तो इसमें 30 करोड़ रुपये खुद बिहार सरकार खर्च करेगी। साथ ही, स्टेट जीएसटी का वहन भी सरकार खुद करेगी। इतना ही नहीं, इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के ईपीएफ का वहन भी पांच वर्षों तक बिहार सरकार करेगी। श्री सिंह ने याद किया कि वर्ष 2014 में जब वह पटना के जिलाधिकारी थे, तब उन्होंने बिहटा में आईटी पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें