टीआरई रिजल्ट के पास नौकरी भी छोड़ी
छात्र नेता ने कहा कि सैंकड़ों ऐसे लोग हैं जो पहले से कोई नौकरी या रोजगार कर रहे थे और नियुक्ति पत्र मिलने के ठीक पहले या कुछ तुरंत बाद वहां से इस्तीफा दे दिए। इस कारण इन लोगों के सामने आर्थिक संकट भी आ गया है। सैंकड़ों ऐसे लोग हैं जिनकी शादी मे बाधा उत्पन्न हो गई है क्योंकि संबंधित पक्ष स्कूल जाकर देखना चाहते हैं कि स्कूल में सच में हैं या नहीं। लेकिन, स्कूल आवंटित नहीं होने से दिक्कत आ रही है। बैठक एवं प्रदर्शन में निधि, रीना जयसवाल , नग्मी बानो, सपना, माला, शीला, चंचला, नूतन, पम्मी, सुमन, ललन कुमार सिंह, अमित, निशांत, सुमंत, रंजीत, मुकेश, चंदन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।