फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पेंशन तो क्या टेंशन: बिहार में दागियों की कट रही मौज, लालू समेत इन नेताओं को मिल रहा सरकारी लाभ

Tue, 05 Oct 2021 02:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
1 of 6
लालू प्रसाद यादव और राजवल्लभ यादव - फोटो : पीटीआई
बिहार में जेल में बंद होने के बावजूद कई दागी नेताओं को कोई टेंशन नहीं है। इन सभी माननीयों का खर्चा बिहार सरकार जो वहन कर रही है। बिहार सरकार द्वारा कुल मिलाकर दागियों को हर महीने 54.72 लाख रुपए का भुगतान पेंशन के तौर पर किया जा रहा है। चारा घोटाला में सजा पाने वाले लालू प्रसाद, मर्डर केस में सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह,पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, दुष्कर्म केस में जेल में बंद राजवल्लभ यादव, आनंद मोहन और विजय कृष्ण को सरकार हर महीने पेंशन दे रही है। इनमें से कई पर आरोप तय भी हो चुके हैं और कई सजा भी काट रहे हैं, तो कुछ जमानत पर जेल से बाहर हैं। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि इन नेताओं को कितनी पेंशन मिल रही है...
विज्ञापन

2 of 6
लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई
लालू प्रसाद यादव को हर महीने 89 हजार रुपए पेंशन
चारा घोटाला के मामले में सजा पाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव फिलहाल जमानत पर हैं। उन्हें बिहार विधानसभा की तरफ से हर महीने 89 हजार रुपए की पेंशन मिलती है। इतना ही नहीं उन्हें लोकसभा से भी पेंशन मिलती है। बता दें कि चारा घोटाले के छह अलग-अलग मामलों में से चार में लालू प्रसाद को 13.5 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रभुनाथ सिंह
प्रभुनाथ सिंह को 62 हजार रुपये पेंशन मिल रही
राजद के बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह को जेल में बंद होने के बावजूद 62 हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिल रही है। विधायक और सांसद रह चुके प्रभुनाथ सिंह सजा पाने के बाद चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित हो चुके हैं। उनके खिलाफ 40 गंभीर मामले दर्ज हैं, लेकिन उन्हें अब तक केवल 1995 के अशोक सिंह हत्याकांड में अदालत ने सजा सुनाई है।

4 of 6
जगदीश शर्मा - फोटो : social media
जगदीश शर्मा को मिल रही 1.25 लाख रुपये पेंशन
चारा घोटाला में चाईबासा कोषागार से गबन के दोषी पूर्व सांसद जगदीश शर्मा को 1.25 लाक रुपए हर महीने यानी सालाना 15 लाख रुपए पेंशन मिल रही है। बता दें कि कोर्ट ने उन्हें इस मामले में 5 साल की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
राजवल्लभ यादव
दुष्कर्म केस में जेल में बंद राजवल्लभ प्रसाद को मिलते हैं 71 हजार रुपए
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दिसंबर 2018 से जेल में बंद राजवल्लभ प्रसाद को हर महीने 71 हजार रुपये पेंशन बिहार विधानसभा की तरफ से मिल रही है। राजवल्लभ बिहार के पहले ऐसे विधायक थे जिन्हें पद पर रहते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि वर्ष 2016 में उनपर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था और उसके बाद दिसंबर 2018 उन्हें दोषी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आनंद मोहन - फोटो : social media
आनंद मोहन को 47 हजार रुपए मिल रही पेंशन
गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहनको 47 हजार रुपए प्रति माह पेंशन मिल रही है। ये पेंशन पिछले 14 सालों से लगातार जारी है। डीएम की हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने आनंद मोहन को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें