फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2025: कांग्रेस ने छह और प्रत्याशियों की सूची जारी की, अररिया और सिकंदरा सीट पर भी ठोकी ताल

Mon, 20 Oct 2025 02:03 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / नई दिल्ली।

सार

कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा की छह और सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें एक सीट अनुसूचित जनजाति (एससी) के लिए आरक्षित है। जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है, इनमें अररिया, वाल्मिकी नगर और सिकंदरा के नाम शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने किस सीट से कौन से प्रत्याशी पर दांव लगाया है, जानिए इस खबर में।
विज्ञापन
कांग्रेस ने छह और सीटों पर उतारे प्रत्याशी (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बढ़ती सियासी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। छह प्रत्याशियों की इस सूची में तीन प्रत्याशी मुस्लिम हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक सीट पर विनोद चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन


कौन सी सीट पर किस प्रत्याशी को उतारा गया, यहां जानिए
कांग्रेस ने अररिया सीट से अबीदुर्र रहमान को मैदान में उतारा है। अमौर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने जलील मस्तान को प्रत्याशी बनाया है। बारारी सीट से तौकीर आलम कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी होंगे। कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा ताल ठोक रहे हैं, जबकि वाल्मिकी नगर विधानसभा सीट से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस पार्टी अब तक कुल 59 सीटों पर उतार चुकी है प्रत्याशी
इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने जो दूसरी प्रत्याशी सूची जारी की थी, उसमें पांच प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में कांग्रेस ने नरकटियागंज, किशनगंज और पूर्णिया जैसी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो पहली प्रत्याशी सूची जारी की है, इसमें 48 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। पहली सूची में भागलपुर, बक्सर, औरंगाबाद, लखीसराय, सुल्तानगंज, बेगूसराय, खगड़िया, वैशाली, मुजफ्फरपुर और बेतिया विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें