फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejaswi Yadav : बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने अब तेजस्वी को क्या दी नसीहत? राहुल गांधी की यात्रा का किया जिक्र

Tue, 19 Aug 2025 08:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: पूर्व मंत्री तेज प्रताप के इस बयान से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के समर्थक उनके इस बयान से नाराज हैं। तेज प्रताप का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अब अपने ही छोटे भाई तेजस्वी यादव को नसीहत दे दी है। उन्होंने राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर भी तंज कसा और कुछ ऐसी बातें कहीं, जो कांग्रेस और राजद के नेताओं को नगवार गुजरेगी। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को ताड़ ताड़ करने निकले हैं।

विज्ञापन

तेज प्रताप ने की कड़ी आलोचना

तेज प्रताप यादव यही नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि जिस प्रकार से नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक को और उसके साथ एक मीडिया पत्रकार भाई को जयचंद द्वारा मारा-पीटा और गाली गलौज किया गया है, यह बेहद ही गलत और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं। 


छोटे भाई से कहा- सावधान हो जाओ

तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूं अभी भी समय है। अपने आसपास के जयचंदो से सावधान हो जाओ नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। अब आप कितने समझदार हैं यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें